रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

गोवर्धन पूजा के अवसर पर आनंद नगर दहिसर पूर्व बाभली पाड़ा स्थित स्वामी नारायण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया ।


जागा स्वामी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामी नारायण (जाप्स) मंदिर के संस्थापक पूज्य सच्चिदानंद स्वामी के पट्ट शिष्य श्री योगी जी एवं मोटा स्वामी के सानिध्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । हरिभक्त सत्संग मंडल द्वारा नव वर्ष के स्वागत में आयोजित इस कार्यक्रम में हरिभक्त महिला मंडल द्वारा 911 प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए थे । जिसमें मधुर मिठाइयां, नमकीन,फरसाण, शर्बत,फल,सूखा मेवा मुखवास आदि को सजा कर श्रीजी को अर्पित किया।


इस अवसर पर पं भरतभाई व्यास के संचालन में बाल गोपाल एवं तरण मंडल द्वारा भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में भारी संख्या में हरिभक्त उपस्थित रह कर हर्षोल्लास के साथ महोत्सव का आनंद उठाया । कार्यक्रम के बाद सभी हरिभक्तों के घर अन्नकूट दर्शन का प्रसाद भेजा गया ।


