स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना अंतर्गत 63 छात्रों को टैबलेट वितरित।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

शाहगंज नगर स्थित बसंती देवी आईटीआई में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 63 छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी के द्वारा टैबलेट वितरित किया गया। श्री तिवारी ने अपने उद्बोधन में शिक्षा में तकनीक के महत्व पर विस्तार से बताया।

विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर मंडल शाहगंज के महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया मंटू ने भी अपने उद्बोधन में छात्रों को आशीर्वाद दिया। विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने आज के परिवेश में टैबलेट, मोबाइल आदि के अच्छे व बुरे परिणाम पर चर्चा की।

संस्थान के प्रबंधक डॉ राजकुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया और अपने उद्बोधन में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के कोषाध्यक्ष और अंत में संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और समस्त आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर विवेक तिवारी, दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन विकास जायसवाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के बड़े बाबू इशनारायण मिश्र, सुनील तिवारी, राजेश यादव, सुरेंद्र प्रजापति, अजीम खान रतन भंडारी आदि का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में 14 फीट से ऊंचे झुग्गी-झोपड़ियों के डिमोलिशन की खबरों पर अबू आसिम आजमी ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से कार्रवाई रोकने की अपील।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता https://youtu.be/U7xwZcAtuNw?si=3hVT0R1d_LEHMaE0 मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों में 14 फीट...

इरान के समर्थन में 1 अक्टूबर को मुंबई में वंचित बहुजन आघाड़ी का मोर्चा, प्रकाश आंबेडकर ने किया ऐलान।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) की ओर...