रवीन्द्र मिश्रा/ मुंबई वार्ता

विश्व बंधुत्व एवं मानव सेवा का अलख जगाने वाले परमसंत श्री हंस महाराज की 125 वीं जयंती वसई पूर्व स्थित हंस विजय आश्रम में 2नवंवर को मनाई जाएगी ।यह जानकारी वसई आश्रम के प्रभारी महात्मा आचार्यानंद जी महाराज ने दी ।


मुंबई कैम्स कार्नर स्थित सोहनी मेंशन में आयोजित प्रेस वार्ता में मिडिया से वार्ता लाप करते हुए उन्होंने बताया कि ऐसा ही एक कार्यक्रम दिल्ली पडवाला कलां के हंस नगर आश्रम में आयोजित किया गया है।यह कार्यक्रम 8और9 नवंबर को आयोजित किया गया है। जहां देश विदेश के हजारों लोगों के उपस्थिति होने की संभावना है । मुंबई में यह कार्यक्रम 2 नवंबर को आयोजित किया गया है । जहां प्रदेश के सैकड़ों लोगों के आने की संभावना है ।सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में महात्माओं के सत्संग प्रवचन होंगे ।


24 अक्टूबर शुक्रवार को मुंबई आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता के अवसर पर मुंबई प्रभारी महात्मा कल्पना बाई जी, हरिद्वार से पधारी महात्मा अंबालिका बाई जी, महात्मा चंद्रमणि बाई जी, तथा महात्मा आचार्यानंद जी महाराज तथा भारी संख्या में महाराज की के भक्त तथा मानव उत्थान सेवा समिति MUSS के सदस्य उपस्थित थे ।


