हम जल्द ही फिल्म उद्योग में छोटे कलाकारों की समस्याओं का समाधान करेंगे:- श्रम मंत्री फुंडकर.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

फिल्म उद्योग और टेलीविजन (टी.वी.) के छोटे कलाकारों की विभिन्न मांगों को लेकर मंत्रालय में बैठक हुई। राज्य के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने आश्वासन दिया कि छोटे कलाकारों की समस्याओं का जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।

भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. संजय पांडे के नेतृत्व में फिल्म उद्योग और टेलीविजन क्षेत्र में छोटे कलाकारों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में मंत्री फुंडकर को एक ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर मंत्री फुंडकर ने यह आश्वासन दिया।

डॉ.संजय पांडे के साथ फिल्म उद्योग के जाने-माने कलाकार और सिंटा (CINTTA)के पदाधिकारी मनोज जोशी, जॉनी लीवर, उपासना सिंह, विंदू दारा सिंह और प्रीति सप्रू भी उपस्थित थे।इस समय मनोज जोशी ने श्रम मंत्री फुंडकर के ध्यान में लाया कि छोटे कलाकारों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कलाकारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। इसके अलावा, छोटे कलाकारों को 12 से 14 घंटे से अधिक काम करना पड़ता है और कई लोग इस काम का तनाव नहीं झेल पाते। इसके अलावा, चूंकि कई स्टूडियो कलाकारों के आवासों से दूर स्थित हैं, इसलिए उन्हें परिवहन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए उन्हें कोई भत्ता या यात्रा किराया नहीं मिलता। छोटे कलाकारों के छोटे वेतन से विभिन्न नामों से कमीशन और अन्य शुल्क वसूले जाते हैं, जो लगभग 30% होता है। इस वजह से इन छोटे कलाकारों को आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

ऐसे कई सवाल पर डॉ.संजय पांडे के नेतृत्व में CINNTA के एक प्रतिनिधिमंडल ने श्रम मंत्री फुंडकर का ध्यान आकर्षित किया। मंत्री फुंडकर ने आश्वासन दिया कि सरकार (सिंटा) CINTTA प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई सभी मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी तथा इन सभी मांगों का यथाशीघ्र समाधान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में ब्रांडेड लोगो वाली ड्रग्स का जाल, युवाओं को फंसाने की साजिश का खुलासा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में नशे के कारोबार को...

बेस्ट ने सीएनजी बसों पर बढ़ाया जोर, 500 नई मिडी और 11 ओपन डबल डेकर बसें खरीदेगा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर...

महाराष्ट्र में शिक्षकों पर तीनहरी जिम्मेदारी का दबाव, ड्यूटी न करने पर FIR की चेतावनी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में हजारों शिक्षक इस समय...