हिंडोला महोत्सव में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़ ।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा/ मुंबई वार्ता

जैसे जैसे श्रावण पुर्णिमा नजदीक आ रही है वैसे-वैसे महालक्ष्मी स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर में आयोजित हिंडोला महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है ।

तुलसीदास गोपाल जी चैरिटेबल एवं धाकलेश्वर महादेव मंदिर के प्रबंधक दत्ता कोठवले से उपलब्ध जानकारी के अनुसार मंदिर में रणछोड़ दास ( द्वारकाधीश) का हिंडोला महोत्सव 11 जुलाई से शुरू हुआ है ।अब तक द्वारकाधीश को सोना, चांदी, मोर पंख, गन्ना, विविध प्रकार के फल ,फूल, नारियल, मेवा, मिठाई, सुपारी, इलायची, केसरी घटा,पंचरंगी जरी, संतरा, कौड़ी,रजत मुद्रा,लेरिया, पवित्रा आदि से झूला बना कर भक्तों ने अपने भगवान को झूला झुलाया ।

कल तुलसी से बना झूला आकर्षण का केंद्र बन गया था क्योंकि द्वारकाधीश को तुलसी यानि वृंदा बहुत पसंद हैं ।शाम 4 बजे से 7 बजे तक चलने वाले इस झूला महोत्सव में कल रोजाना से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई ।8 अगस्त को बिस्किट का हिंडोला,9अगस्त को राखी का हिंडोला तथा 10 को हिंडोला विजय मनाकर महोत्सव का समापन किया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

CINTAA विवाद पर पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे ने रखा संगठन का आधिकारिक पक्ष।

■ आरोपों को किया खारिज, कहा—एकतरफा बयानों से संस्था...

13 दिन से आदिवासी छात्रों का अनशन, सरकार सो रही है क्या? हर्षवर्धन सपकाल ने मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में आदिवासी विद्यार्थियों की...

सड़क चौड़ीकरण के दौरान लोहे की रॉड छात्र के सिर पर लगी, 17 वर्षीय छात्र अस्पताल में भर्ती।

मुंबई वार्ता संवाददाता विद्याविहार पूर्व में सड़क चौड़ीकरण के...