श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

समता नगर पुलिस ने एक पाकेटमार को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी हुआ 1 लाख का जेवर बरामद किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गुल अफशा शेख नामक महिला गोरेगांव से कांदिवली स्थित महिंद्रा गेट तक बेस्ट की बस में सफर कर रही थी उसी समय किसी अज्ञात चोर ने उसकी पर्स से दो मंगलसूत्र, चांदी के जेवर और कुछ नगदी चुरा लिया। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस हरकत में आई। मामले की जांच के बाद यांत्रिकी मदद से पुलिस ने आरोपी सुरेश पवार को चोरी हुए माल समेत गिरफ्तार कर लिया है। सुरेश मालाड के अप्पा पाड़ा का निवासी है और उसके खिलाफ पाकेटमारी के 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।


पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।पुलिस उपायुक्त (जोन-12) महेश चिमटे, सहायक पुलिस आयुक्त कैलाश बर्वे , समता नगर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयवंत सिंह के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश राउत, पुलिस उपनिरीक्षक राहुल वालूंजकर ने की है।


