३५३वां श्री शिवराज्याभिषेक समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

कुर्ला पश्चिम स्थित संत गाडगेबाबा महाराज वसतिगृह परिसर में स्थित श्री छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर में ३५३वां श्री शिवराज्याभिषेक समारोह बड़े उत्साह और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।पूर्व सांसद पूनम ताई महाजन की पहल तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शुभ हस्तों से यह श्री छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर आम जनता के लिए खोला गया था।

इस विशेष अवसर पर सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली ने श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया। इस अवसर पर प्रकाश चौधरी, पवन सिंह, डॉ. हेमंत जाधव, उमेश म्हस्के, विशाल वाघ तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस समारोह में कुर्ला क्षेत्र के हजारों शिवभक्तों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन किया और शिवराज्याभिषेक दिवस को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...

मुंबई के सर जेजे महानगर ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित, गंभीर अनियमितताओं पर FDA की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के एकमात्र सरकारी संचालित स्वतंत्र...

‘ऑपरेशन टाइगर 2.0’ शुरू, शिवसेना (UBT) के 14 विधायक शिंदे गुट में जा सकते हैं: मंत्री का दावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार...