₹20,000 करोड़ के गेनबिटकॉइन घोटाले में CBI की पहली गिरफ्तारी, मुंबई एयरपोर्ट से आयुष वर्श्नेय दबोचा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

करीब ₹20,000 करोड़ के बहुचर्चित गेनबिटकॉइन (GainBitcoin) घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पहली बड़ी गिरफ्तारी करते हुए डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक आयुष वर्श्नेय को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्श्नेय को मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय पकड़ा गया जब वह श्रीलंका के कोलंबो भागने की कोशिश कर रहा था। उसके खिलाफ पहले ही लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, डार्विन लैब्स ने गेनबिटकॉइन प्रोजेक्ट को तकनीकी सहयोग और कंसल्टिंग सेवाएं प्रदान की थीं, जिसके चलते वर्श्नेय की भूमिका की जांच की जा रही है।यह घोटाला वर्ष 2015 में अमित भारद्वाज (अब दिवंगत) ने अपने भाई अजय भारद्वाज और एजेंटों के नेटवर्क के साथ मिलकर शुरू किया था। यह स्कीम Variable Tech Pte Ltd नाम की कंपनी के जरिए कई वेबसाइटों पर चलाई जाती थी। निवेशकों को 18 महीनों तक हर महीने 10 प्रतिशत बिटकॉइन रिटर्न का लालच दिया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग इसमें निवेश करने लगे।

निवेशकों को बिटकॉइन एक्सचेंज से बिटकॉइन खरीदकर “क्लाउड माइनिंग” कॉन्ट्रैक्ट के जरिए निवेश करने के लिए प्रेरित किया जाता था। यह पूरी स्कीम मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) मॉडल पर आधारित थी, जिसमें नए निवेशक जोड़ने पर ही रिटर्न मिलता था।शुरुआत में निवेशकों को बिटकॉइन में भुगतान किया गया, लेकिन 2017 के बाद भुगतान कम होने लगा।

बाद में कंपनी ने भुगतान अपनी ही क्रिप्टोकरेंसी MCAP में करना शुरू कर दिया, जिसकी कीमत बिटकॉइन से काफी कम थी।फरवरी 2025 में CBI ने दिल्ली-एनसीआर, पुणे, चंडीगढ़, नांदेड़, कोल्हापुर और बेंगलुरु समेत देशभर में 60 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। अलग-अलग राज्यों में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामले दर्ज किए गए थे।

दिसंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने इस बड़े घोटाले को देखते हुए सभी मामलों की जांच CBI को सौंप दी थी।मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रहा है। ED ने भारत और विदेशों में कई संपत्तियां जब्त की हैं, जिनमें दुबई में छह ऑफिस और मर्सिडीज तथा ऑडी Q3 जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि बिटकॉइन, एथेरियम, USDT और ट्रॉन जैसी क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल हवाला लेनदेन के लिए किया गया।इस मामले के मुख्य आरोपी अजय भारद्वाज और महेंद्र भारद्वाज फिलहाल फरार हैं।

ED अब तक ₹69 करोड़ और बाद में ₹97.79 करोड़ की संपत्तियां अटैच कर चुका है। इनमें कारोबारी राज कुंद्रा से जुड़ी संपत्तियां भी शामिल हैं, जैसे जुहू में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम पर फ्लैट, पुणे में बंगला और कुछ इक्विटी शेयर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...

मुंबई में बढ़ते जल संकट के बीच गारगाई परियोजना को मंजूरी, विपक्ष पर भाजपा नगरसेवक डॉ नीतेश सिंह का हमला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका ने शहर की बढ़ती...