108 कुण्डीय श्री राजऐश्वर्य श्री महायज्ञ हेतु श्रद्धेय शंकराचार्य जी ने भगवान श्री सिद्धिविनायक गणपति बप्पा को किया आमंत्रित

Date:

मुंबई वार्ता/ संजय गिरी

श्री शंकराचार्य अध्यात्म विद्या सेवा संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार दिनांक 20 से 22 दिसंबर 2024 को 108 कुण्डीय श्री राजऐश्वर्य श्री महायज्ञ का भव्य आयोजन विष्णु हनुमान ग्राउंड, बांगुर नगर, गोरेगांव (पश्चिम) में होने जा रहा है। इस पवित्र महायज्ञ का उद्देश्य विश्व कल्याण, राष्ट्र की उन्नति और सनातन धर्म की उन्नति हेतु वैदिक ऊर्जा का जागरण करना है।

महायज्ञ के आयोजन से पूर्व द्वीपीठाधीश्वर श्रद्धेय शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज ने भगवान श्री गणपति बप्पा को आमंत्रित करने के लिए श्री सिद्धिविनायक मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव देखते ही बन रहा था। भगवान गणपति को महायज्ञ में आमंत्रित करने हेतु श्रद्धेय शंकराचार्य जी के साथ ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज आध्यात्मिक प्रकोष्ठ योग प्रमुख महाराष्ट्र प्रदेश के नेतृत्व में सनातनी जनसमूह जयघोष के साथ श्री सिद्धिविनायक मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया” के नारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर के प्रवेश द्वार पर श्रद्धेय शंकराचार्य जी और उनके साथ उपस्थित वैदिक विद्वानों का भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष पूजन के माध्यम से भगवान गणपति बप्पा को महायज्ञ में पधारने का निमंत्रण दिया। इस ऐतिहासिक क्षण ने उपस्थित भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया। सुरक्षा और व्यवस्थापन के लिए कुशल व्यवस्था की गई थी।

अर्पित तिवारी, स्वामी विट्ठलानंद जी, और सनातनी वैदिक आचार्य समूह ने आयोजन के हर चरण में सराहनीय योगदान दिया। साथ ही आचार्य प्रशांत तिवारी, सुशील अग्रवाल, जितेंद्र दुबे, और श्री निवास शेट्टी जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवा और समर्पण से आयोजन को सफल बनाने हेतु उत्साहित हैं।

महायज्ञ की मुख्य विशेषताएं

1. 108 कुण्डीय महायज्ञ: तीन दिवसीय वैदिक अनुष्ठान में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और हवन किया जाएगा।

2. विश्व कल्याण हेतु यज्ञ: यह यज्ञ न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का जागरण करेगा बल्कि समाज में सकारात्मकता और समृद्धि का संचार करेगा।

3. विशाल भक्तसमूह: महायज्ञ में देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

दिनांक: 20 दिसंबर से 22 दिसंबर 2024स्थान: विष्णु हनुमान ग्राउंड, बांगुर नगर, गोरेगांव (पश्चिम), मुंबई

श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वे इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होकर यज्ञ के पुण्य फल का लाभ प्राप्त करें। यह महायज्ञ न केवल आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा बल्कि देश और समाज के कल्याण में भी योगदान देगा।श्री शंकराचार्य अध्यात्म विद्या सेवा संस्थान,श्री हरि नारायण सेवा संस्थान मुंबई के साथ बहुत सी समाज सेवी संस्थाएं आयोजन को सफल बनाने हेतु अग्रसर हैं।“विश्व कल्याण का मार्ग – वैदिक ऊर्जा का जागरण”“जय गणपति बप्पा मोरया – जय सनातन धर्म”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भारतीय सद्विचार मंच का सम्मान समारोह संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता 'भारतीय सद्विचार मंच' की ओर से...

मुंबई महानगर पालिका में बढ़ा परप्रांतियों का वर्चस्व, 227 में 78 नगरसेवक परप्रांतीय।

■ मराठी अस्मिता के जोरदार अभियान के बावजूद बीएमसी...

प्रणाम सम्मान समारोह 23 जनवरी को।

■ गौतम प्रतिष्ठान प्रणाम सम्मान- 2026 से सम्मानित होंगे...