श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर चार विभिन्न मामलों के अंतर्गत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से रू 12 करोड़ से अधिक का गांजा बरामद किया है। इसके अलावा एक अन्य यात्री को 87 लाख की विदेशी मुद्रा समेत गिरफ्तार किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्टम अधिकारियों ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कोलंबो से आए एक यात्री के पास से 2.568 किलो गांजा बरामद किया है। दूसरे मामले में बैंकॉक से आए एक अन्य यात्री के पास से 2.390 किलो गांजा बरामद किया गया है। तीसरे मामले के अंतर्गत बैंकॉक से आई एक अन्य फ्लाइट से मुंबई आए एक यात्री के पास से 1.144 किलो गांजा बरामद किया गया है। चौथे मामले के अंतर्गत बैंकॉक से आए एक अन्य यात्री के पास से 6.975 किलो गांजा बरामद किया गया है। चारों यात्रियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।


इसके अलावा मुंबई से दुबई जाने वाले एक यात्री की जांच के दौरान उनके पास से 87 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद की गई है। इस यात्री को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामलें की आगे जांच जारी है।


