13 किलो चरस और एक कट्टा समेत एक आरोपी गिरफ्तार

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

पवई पुलिस ने विहार सरोवर के पास चांदशाहवली दरगाह के पास से एक आरोपी को चरस और कट्टा समेत गिरफ्तार किया है.

पवई पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने बताया कि 9 दिसम्बर की रात गश्त के दौरान विहार सरोवर के पास चांदशाहवली दरगाह के करीब एक नशीली दवाओं को बेचने वाला पुराना आरोपी दिखा. पुलिस ने उसे पहचाना और तुरंत उसके कार की जांच की. जाँच के दौरान आरोपी मोहम्मद सादिक हनीफ सैय्यद के पास से एक देसी कट्टा और 6.32 किलो चरस बरामद हुई.

पुलिस ने सादिक को गिरफ्तार कर पूछताछ की. पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा और 7.185 किलो चरस बरामद किया.

सादिक के खिलाफ ड्रग्स बेचने के 2 मामले और ड्रग्स सेवन करने का एक मामला पहले ही दर्ज है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सह पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परमजीत सिंह दहिया, जोन-10 के पुलिस उपायुक्त सचिन गुंजाल, सहायक पुलिस आयुक्त प्रदीप मैराले के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई पवई पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र सोनावणे की टीम ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा ओवम (Egg) तस्करी का मामला: अबू आसिम आजमी ने अवैध IVF सेंटरों पर उठाए सवाल।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र...

सेना से रिटायर सूबेदार दिनेश कुमार सिंह का सम्मान।

मुंबई वार्ता /शिव पूजन पांडेय सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मान...

एसआईआर एक राष्ट्रीय कार्य, इसमें सहयोग करें: भवानजी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के पूर्व उपमहापौर एवं शिवसेना...

यूबीटी (शिवसेना) का सुबह वाला भोंपू होगा बंद ! ऑपरेशन टाइगर-2

श्रीश उपाध्याय / मुंबई संवाददाता उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना...