श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

ओशिवरा पुलिस ने जोगेश्वरी पश्चिम से दो लोगों को रू 16.62 लाख मूल्य की ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी पुलिस उपायुक्त (जोन-9) दीक्षित गेड़ाम ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी है।


रविवार शाम 7:30 बजे, जोगेश्वरी पश्चिम मेगा मॉल के पास पुलिस ने दो लोगों को संदेहास्पद हालत में देखा। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 66.48 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। पुलिस दोनों आरोपियों शादाब अली सत्तार अहमद और आबिद बाबू को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परम वीर सिंह दहिया, पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेड़ाम, सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रकांत काटकर के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई ओशिवरा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय चौहान की टीम ने की है।


