38 दिन के बच्चे के अपहरण को वनराई पुलिस ने 6 दिनों के अथक प्रयत्न से किया सुलझाया।

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

गोरेगांव की वनराइ पुलिस ने 6 दिनों के अंदर एक नवजात शिशु के अपहरण की गुत्थी को सुलझाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

मुंबई के गोरेगांव पूर्व वनराई पुलिस स्टेशन की हद में हाईवे पर बस डिपो के पास 2 मार्च की रात एक 38 दिन के बच्चे का अपहरण हो गया था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद वनराई पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

मामले की जांच में पता चला कि 38 दिन के बच्चे को बेचने के इरादे से अपहरण किया गया है। वनराई पुलिस ने कई टीम बनाकर अलग-अलग तरीको से जांच शुरू की। पुलिस ने तांत्रिक विश्लेषण, सीसीटीवी और सूत्रों की मदद से करीब 11000 रिक्शो की जांच की। 1लाख मोबाइल नंबरों की जांच में आरोपी के मालवणी में होने की जानकारी मिली।

वनाराई पुलिस ने मालवणी में जाल बिछाकर पिले रंग के जैकेट वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिक जांच में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से 38 दिन के बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया गया। इन आरोपियों का मुख्य उद्देश्य 38 दिन के बच्चे को बेचने का था।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम मोहम्मद आसिफ मोहम्मद उमर खान (42), फातिमा जिलानी शेख (33), राजू भानुदास मोरे (47) और मंगल राजू मोरे (35) है। यह सभी मालवणी के रहने वाले हैं।आरोपी मोहम्मद आसिफ मोहम्मद उमर खान (42) ने 5 लाख में बच्चा खरीदने की बात फातिमा जिलानी शेख कही थी। जिसके बाद फातिमा जिलानी शेख ने अपने रिक्शा ड्राइवर पति राजू भानुदास मोरे से बच्चा चुराने को कहा। इसी लालच में आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया गया। वनराई पुलिस के 6 दिन के अथक प्रयत्नों के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

शासकीय तंत्रनिकेतन में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP का आंदोलन, 4-5 महीने से समस्याएं लंबित।

मुंबई वार्ता संवाददाता शासकीय तंत्रनिकेतन, मुंबई में विद्यार्थियों...

260 करोड़ की लागत से बना पुल अब तोड़ा जाएगा, MMRDA के कामकाज पर उठे सवाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA)...

विधायक दिलीप (मामा) लांडे ने HDIL बिल्डिंग का किया दौरा, MMRDA अधिकारियों को लगाई फटकार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधायक दिलीप (मामा) लांडे ने HDIL...

बेरोजगारी के खिलाफ 27 अगस्त को राष्ट्रवादी कांग्रेस का राज्यव्यापी तिरंगा मोटरसाइकिल मार्च।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बेरोजगारी के मुद्दे पर राष्ट्रवादी...