श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

यश भारत मुंबई में अंगारकी संकष्टी चतुर्थी (6 जनवरी 2026) के अवसर पर श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर, दादर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भीड़ के कारण मंदिर और आसपास के इलाकों में भारी यातायात जाम की आशंका को देखते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अस्थायी यातायात प्रतिबंध लागू किए हैं।


■ ट्रैफिक प्रतिबंध की अवधि:6 जनवरी 2026 | सुबह 06:00 बजे से रात 24:00 बजे तक(श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र आवश्यकता पड़ने पर अवधि बढ़ाई जा सकती है)


● प्रभावित सड़कें
1. स्वातंत्र्यवीर सावरकर रोड
2. एस. के. बोले रोड
3. गोखले रोड (उत्तर व दक्षिण)
4. काकासाहेब गाडगील मार्ग
5. सायानी रोड
● पूरी तरह बंद / नो एंट्री मार्ग
1. गोखले रोड से एस. के. बोले रोड पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए नो एंट्री
2. गोखले रोड से दत्ताराव राऊल रोड और एन. एम. काले रोड पर नो एंट्री
3. आगर बाजार जंक्शन से एस. के. बोले रोड पर नो एंट्री
4. एस. वी. एस. रोड (सिद्धिविनायक मंदिर जंक्शन से एस. के. बोले रोड, आगर बाजार, पुर्तगाली चर्च तक) पूरी तरह बंद
5. सायानी रोड स्थित लेनिनग्राद चौक से शंकर घाणेकर मार्ग की ओर दाहिना मोड़ और रवींद्रनाथ नाट्य मंदिर से बायां मोड़ बंद रहेगा
● स्थानीय निवासियों को राहतसिद्धिविनायक मंदिर के आसपास रहने वाले स्थानीय निवासियों को आवश्यकतानुसार आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।
● मुंबई ट्रैफिक पुलिस की अपील:श्रद्धालु और नागरिक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।


