श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक व्यक्ति को 866 ग्राम कोकीन समेत गिरफ्तार किया है जिसकी कीमत रू 8.66 करोड़ बताई जा रही है। इस बात की जानकारी कस्टम विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 मई की रात मुंबई आए एक विदेशी यात्री को जब कस्टम अधिकारियों ने रोककर पूछताछ की तो वह असहज प्रतीत हुआ। मेडिकल जांच में मालूम हुआ कि उसने पीले कलर का कुछ सामान निगला है।
कस्टम अधिकारियों ने विदेशी यात्री के पेट से 866 ग्राम कोकीन बरामद किया है। NDPS कानून के अनुसार मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।