झोपड़ाधारकों ने गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड प्रोजेक्ट की लागत 250 करोड़ बढ़ाई

Date:

मुंबई (सं. भा) गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (जीएमएलआर) परियोजना के तहत दोहरी सुरंग अब तय जगह से 600 मीटर दूर बनाई जाएगी। निर्धारित जगह के आसपास 30 से 40 घर-दुकानें हैं। यहां के लोग सुरंग बनाने का विरोध कर रहे थे। वे दूसरी जगह जाने के लिए भी तैयार नहीं हुए। इसके बाद सुरंग का मार्ग 600 मीटर दूर खिसकाने का फैसला किया गया। इससे सुरंग बनाने की लागत 250 करोड़ रुपए बढ़ गई है। दोहरी सुरंग की लंबाई 4.70 किमी है। मुंबई मनपा (बीएमसी) अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। यह मार्ग तैयार होने के बाद गोरेगांव से मुलुंड का सफर आसान हो जाएगा। वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। जीएमएलआर प्रोजेक्ट की सुरंग फिल्मसिटी में जहां बनाई जानी है, वहां हबालेपाड़ा और नागरमुदालीपाड़ा में घर और दुकानें हैं। शिफ्टिंग के लिए स्थानीय लोगों से आठ महीने चर्चा चली, जो बेनतीजा रही। इसलिए बीएमसी ने प्रोजेक्ट के अलाइनमेंट में बदलाव किया। इस कारण लागत बढ़ गई है।


जीएमएलआर के लिए दोहरी सुरंग बनाई जाएगी। केवल सुरंग बनाने की लागत 6,301 करोड़ रुपए आंकी गई है। गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना की कुल लागत 12,013 करोड़ रुपए है।
गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना चार चरणों में पूरी की जा रही है। इस परियोजना में गोरेगांव पूर्व से 4.70 किमी लंबी दो जुड़वां सुरंगें हैं और प्रत्येक में तीन लेन हैं। टनल के काम के लिए वर्क ऑर्डर भी दे दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कोल्हापुरी चप्पलों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच: लिडकॉम और प्राडा के बीच हुआ समझौता।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र की पारंपरिक हस्तकला को वैश्विक...

अनिल अंबानी की RCom पर ED की बड़ी कार्रवाई: 3,035 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता Anil Ambani से जुड़ी कंपनी Reliance...

मुंबई में पानी संकट की आहट: 15 मई से 10% पानी कटौती लागू होगी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता Brihanmumbai Municipal Corporation (बीएमसी) ने संभावित...