मुंबई (सं. भा.) गोरेगांव और कांदिवली स्टेशन के बीच छठी रेलवे लाइन बिछाने के कार्य के लिए मौजूदा रेल लाइनों को कट एंड कनेक्ट करने के लिए महाब्लॉक लिया गया है। इसके कारण मालाड रेलवे स्टेशन पर चढ़ने और उतरने के लिए प्लेटफॉर्म (स्थान) में बदलाव किया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि यह परिवर्तन स्टेशनों की कार्यक्षमता बढ़ाने और यात्रा अनुभव को सुव्यवस्थित करने के प्रयास का हिस्सा है।


प्लेटफॉर्म क्र. 1. जिस पर वर्तमान में चर्चगेट से आने वाली डाउन स्लो लोकल ट्रेन बाईं तरफ (पश्चिम) से चढ़ने/उतरने के लिए मिलती हैं, अब वह ट्रेन 1 सितंबर से दाईं तरफ (पूर्व) से मिलेंगी।
प्लेटफॉर्म क्र. 2, जिस पर वर्तमान में बोरीवली से आने वाली अप स्लो लोकल ट्रेन बाईं तरफ (पूर्व) से चढ़ने / उतरने के लिए मिलती हैं, अब वह ट्रेन 8 सितंबर से दाईं तरफ (पश्चिम) से मिलेंगी।
प्लेटफॉर्म क्र. 3. जिस पर वर्तमान में चर्चगेट से आने वाली डाउन फास्ट लोकल ट्रेन यात्रियों को बाईं तरफ (पश्चिम) से चढ़ने/ उतरने के लिए मिलती हैं, अब वह ट्रेन 22 सितंबर से दाईं तरफ (पूर्व) से मिलेंगी।
प्लेटफॉर्म क्र. 4. जिस पर वर्तमान में विरार से आने वाली अप फास्ट लोकल ट्रेन यात्रियों को बाईं तरफ (पूर्व) से उतरने/चढ़ने के लिए मिलती हैं, अब वह ट्रेन 29 सितंबर से दाईं तरफ (पश्चिम) से मिलेंगी।


