पंद्रह वर्षों से ‘लालबाग के राजा’ की प्रतिकृति बना कांदिवली के एकता नगर का प्रमुख आकर्षण

Date:

मुंबई (सं. भा.) कांदिवली पश्चिम के एकता नगर सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल में पिछले पंद्रह वर्षों से लगातार ‘लालबाग के राजा’ की प्रतिकृति स्थापित की जा रही है, जो अब इस क्षेत्र की खास पहचान बन गई है। मंडल ने इस परंपरा को न सिर्फ जारी रखा है, बल्कि हर साल इसे और भी भव्य और विशेष रूप देने का प्रयास किया जाता है। इस साल भी मंडल ने 10 फुट ऊंची प्रतिमा की स्थापना की है, जिसे लालबाग के राजा के मूर्तिकार संतोष रत्नाकर कांबले द्वारा तैयार किया गया है। यह प्रतिमा, अपनी भव्यता और सौम्य आभा के कारण, दूर-दूर से आने वाले भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

पिछले पंद्रह वर्षों से लालबाग के राजा की प्रतिकृति को यहां स्थापित करने की परंपरा ने इस मंडल को खास पहचान दिलाई है। ऐसा माना जाता है कि बप्पा की इस प्रतिमा के दर्शन मात्र से ही भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, और इसी कारण से हर वर्ष यहां भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। न केवल स्थानीय निवासियों, बल्कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह एक प्रमुख धार्मिक स्थल बन गया है।

मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दलवी ने बताया कि लालबाग के राजा की प्रतिकृति को बनाने में विशेष ध्यान दिया जाता है कि वह हूबहू असली मूर्ति जैसी दिखे। मूर्तिकार संतोष रत्नाकर कांबले हर साल इस मूर्ति को पूरी श्रद्धा और निपुणता के साथ तैयार करते हैं, जिससे इसे देखने आने वाले भक्तों को साक्षात लालबाग के राजा का ही अनुभव होता है।

यह पंडाल केवल भक्तों के लिए ही नहीं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों के बड़े-बड़े नेताओं के लिए भी आस्था का केंद्र है। शिवसेना यूबीटी के विभाग प्रमुख अजीत भंडारी, संतोष राणे, भाजपा के आमदार भाई गिरकर, पूर्व नगरसेविका शैलजा गिरकर समेत कई राजनीतिक हस्तियां यहां हर साल गणपति बप्पा के चरणों में शीश नवाने आती हैं। पंडाल की सादगी और बप्पा की भव्यता का अनोखा संगम हर वर्ष गणेश उत्सव के दौरान यहां देखने को मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘सरकार से सवाल पूछना बदनामी नहीं, लोकतंत्र का अधिकार’, मुख्यमंत्री के बयान पर वर्षा गायकवाड़ का हमला।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद...