मुंबई (सं. भा.) कांदिवली पुलिस स्टेशन की हद में एक अज्ञात शव पुलिस को प्राप्त हुआ है जिसकी पहचान नहीं होने से उसके घर वालों को सूचित करने में दिक्कत आ रही है कांदिवली पुलिस ने आम लोगों से अपील की है की इस व्यक्ति के बारे में अथवा इसके परिजनों के बारे में जिसे कोई भी जानकारी हो कांदिवली पोलिस स्टेशन या पुलिस उपनिरीक्षक तेजश्री शिंत्रे को सूचित करे।
जानकारी के अनुसार कांदिवली पुलिस स्टेशन के हवालदार विवेक सुधाकर चित्तेवान मोबाइल वैन क्र. 1 पर तैनात थे उन्हें दोपहर १२.३४ बजे कंट्रोल रूम से फोन आता है की कांदिवली पश्चिम एसवी रोड स्थित शताब्दी अस्पताल के गेट के बाहर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है उसकी मदद करने के उद्देश्य से मोबाइल वैन वहा पहुची और लगभग ४५ वर्षीय घायल व्यक्ति को उपचार के लिए शताब्दी अस्पताल ले गए जहा डोक्टरों ने जांच के बाद 1 बजे उसे मृत घोषित कर दिया अज्ञात शव का कद लगभग 05 फीट और रंग सावला है। कांदिवली पुलिस ने, अप.मृत्यु.के. 127/24 बी.एन.एस. कलम नं 194 के तहत मामला दर्ज कर दिया है।
कृपया इस नंबर पे जानकारी दे 022 28056603/ 8766857047
अज्ञात शव के पहचान की अपील
Date:


