नार्वेकर ने किया मोईन मियां की सराहना

Date:

मुंबई (सं. भा.) गणेशोत्सव और ईद ए मिलादुन्नबी के जश्न एक दिन आने से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस की दुविधा बढ़ी थी। ऐसे में ऑल इंडिया सुन्नी जमीअतुल उलेमा के अध्यक्ष हजरत सैयद पीर मोईन मियां साहब ने जुलूस 18 सितंबर को निकालने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया। इस पहल से दोनों पर्व अमन एवं शांतिपूर्ण से संपन्न होने पर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष एड राहुल नार्वेकर ने बिलाल मस्जिद में पहुंचकर मोईन मियां का अभिनंदन कर उनकी भूमिका की सराहना की।

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व पैगंबर हजरत मुहम्मद के यौम-ए-पैदाइश का दिन होता है। उसी दिन गणेशोत्सव भी था। ऐसे में टकराव टालकर दोनों पर्व मनाए गए। गत 2 वर्षों से सामंजस्य की भूमिका ली रही है। ऑल इंडिया सुन्नी जमीअतुल उलेमा के अध्यक्ष हजरत सैयद पीर मोईन मियां साहब की इस भूमिका की सराहना सांसद अरविंद सावंत, विधायक सचिन अहिर, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर रजा अकादमी के अध्यक्ष सईद नूरी, विधायक अमीन पटेल, इस्लाम जिमखाना के अध्यक्ष यूसुफ अब्राहनी, एड रिजवान मर्चेंट, इब्राहिम खान, असलम लाखा, अकरम खान, बाबू बत्तेली, अबू स्वालेह सहित अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नायर अस्पताल का हुआ निरीक्षण, अतिरिक्त नगर आयुक्त ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की अतिरिक्त नगर...

₹2200 की लूट का विरोध पड़ा भारी, युवक पर चाकू से 6 वार; दो आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मानखुर्द इलाके में लूट...