वसई (सं. भा.) वसई विरार शहर मनपा – की ओर से विश्व तटीय सफाई दिवस के अवसर पर शनिवार को राजोडी बीच के – समुद्र तट पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी – शिक्षक, विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्र, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, पर्यावरण कार्यकर्ता, स्वयंसेवक सहित सैंकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान ‘गो शून्य’ – संस्था के संस्थापक गोपाल रायठठ्ठा ने मशीन के कई सांचों के माध्यम से समुद्र – तट पर एकत्रित प्लास्टिक कचरे को लाइव प्लास्टिक रीसाइक्लिंग के माध्यम से घड़े, गिलास, कप, चाबी का गुच्छा, झुमके आदि वस्तुएं बनाकर, तटीय सफाई अभियान के माध्यम से जनता को स्वच्छता, कचरे का पृथक्करण, पुनर्चक्रण, पुनः उपयोग, प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग आदि का संदेश दिया। इस दौरान पूर्व महापौर राजीव पाटिल ने कहा कि वसई विरार शहर एक विस्तृत प्राकृतिक समुद्र तट से समृद्ध है। इसकी सुंदरता को बरकरार रखने और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। मौके पर मनपा के अतिरिक्त आयुक्त रमेश मनाले, संजय हेरवाडे, उपायुक्त नानासाहेब कामठे, सहा आयुक्त सुखदेव दर्वेसी सहित उपायुक्त व सभी नौ प्रभाग के सहायक आयुक्त एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विश्व तटीय सफाई दिवस पर वसई-विरार मनपा ने चलाया सफाई अभियान
Date:


