कश्मीर (सं. भा.) कश्मीर में जन्मी और “वोमेन क्लब” की संस्थापक संध्या गुप्ता को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) द्वारा जम्मू-कश्मीर राज्य की अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले की ओर से की गई है।
पार्टी ने संध्या गुप्ता की नियुक्ति को लेकर कहा है कि वे डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा स्थापित सिद्धांतों का पालन करती रहेंगी और पार्टी के बेहतर भविष्य के लिए कार्य करेंगी। संध्या गुप्ता के नेतृत्व में, पार्टी को उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी और वे राज्य में पार्टी के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगी।

संध्या गुप्ता को इस पद के लिए चुने जाने के पीछे उनकी सामाजिक सक्रियता और उनके नेतृत्व की क्षमता को भी प्रमुखता दी गई है। वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं और उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए “वोमेन क्लब” की स्थापना की थी।


