भारतीय सद्विचार मंच की त्रिवार्षिक कार्यकारिणी का गठन

Date:

  •  डॉ. शिव श्याम तिवारी बने अध्यक्ष
  • 2024-2027 कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से नियुक्ति

मुंबई (सं. भा.) भारतीय सद्विचार मंच, जो पिछले 32 वर्षों से सामाजिक, साहित्यिक और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है, ने आगामी तीन वर्षों (2024-2027) के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सर्वसाधारण सभा का आयोजन संस्था के दहिसर पूर्व स्थित कार्यालय में किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया।
चुनाव अधिकारी डॉ. हृदय नारायण मिश्र की देखरेख में भारतीय सद्विचार मंच की त्रिवार्षिक कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसाधारण सभा में सर्वसम्मति से डॉ. शिव श्याम तिवारी को अध्यक्ष, कमला शंकर मिश्र और बैजनाथ मिश्र को उपाध्यक्ष, नागेंद्र मिश्र को महामंत्री, और महेंद्र कुमार मिश्र को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

इसके अलावा, राजीव मिश्र और गणेश प्रसाद पांडेय को मंत्री, राजकुमार सिंह और मनोज चतुर्वेदी को संगठन मंत्री, बी.एम. गुप्ता को सांस्कृतिक मंत्री, सुभाष चंद्र दुबे और हेमंत पांडेय को प्रचार प्रसार मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। एडवोकेट शिशिर पांडेय को आंतरिक लेखा परीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि रत्नेश दुबे को शाखा प्रभारी और राम प्रकाश तिवारी को समाज कल्याण केंद्र प्रभारी मनोनीत किया गया है।

कार्यकारिणी के गठन के इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ. राधेश्याम तिवारी, इंद्रमणि दुबे, हरिप्रसाद पांडेय, श्रीकांत पांडेय, हरिशंकर तिवारी, बी.पी. मिश्र सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...

मुंबई के सर जेजे महानगर ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित, गंभीर अनियमितताओं पर FDA की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के एकमात्र सरकारी संचालित स्वतंत्र...

‘ऑपरेशन टाइगर 2.0’ शुरू, शिवसेना (UBT) के 14 विधायक शिंदे गुट में जा सकते हैं: मंत्री का दावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार...