मुंबई (राजकिशोर तिवारी) मुंबई भारतीय जनता पार्टी महामंत्री संजय उपाध्याय को इंतजार और पार्टी के प्रति ईमानदारी का फल मिला है . संजय उपाध्याय को बोरीवली विधानसभा से भाजपा ने उम्मीदवारी दी है.
ज्ञात हो कि संजय उपाध्याय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य रहे. वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के भी अध्यक्ष रहे हैं. गत तीन दशक से भी अधिक समय से संजय उपाध्याय भाजपा मे सक्रिय हैं.
गत दिनों संजय उपाध्याय को विलेपार्ले विधानसभा से टिकट न मिलने पर मुंबई के पूरे उत्तर भारतीय समाज में नाराजगी और दुख था. फ़िलहाल उस नाराजगी को दूर करते हुए भाजपा ने अखिरकार संजय उपाध्याय को बोरीवली सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है.
संजय उपाध्याय को बोरीवली से मिला विधानसभा का टिकट
Date:


