महा विकास आघाड़ी नहीं, महा विनाश आघाड़ी है:- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Date:

मुंबई वार्ता

“महा विकास आघाड़ी ने सत्ता में आते ही सभी विकास कार्यो को रोक दिया था. इसलिए ये महा विकास आघाड़ी नहीं, महा विनाश आघाड़ी है,” केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बोरीवली विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार संजय उपाध्याय के चुनाव प्रचार कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान यह बाते कहीं.

पीयूष गोयल ने कहा कि,” सत्ता में आते ही महा विकास आघाड़ी ने कोस्टल रोड हो ता मेट्रो का काम, सभी विकास कार्यो को रोक कर विकास कार्य मे रोड़ा अटकाया. इसलिए ये महा विकास आघाड़ी नहीं बल्कि महा विनाश आघाड़ी है.

बोरीवली विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार संजय उपाध्याय के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि,” पिछले चार दशक से संजय उपाध्याय भाजपा मे सक्रिय है. 11 साल की उम्र मे ही वर्ष 1984 मे रामजेठमलानी के चुनाव प्रचार के दौरान वे वोटर स्लिप लिखने का काम शुरू कर भाजपा मे सक्रिय हुए. जब गोपाल शेट्टी जी मुंबई भाजपा अध्यक्ष थे. उस समय संजय उपाध्याय भारतीय जनता युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष थे. दोनों पहले से कंधे से कंधा मिलाकर काम करते रहे हैं.

पीयूष गोयल ने लोगों से स्वयं मतदान करने के साथ ही अन्य लोगों से भी मतदान करवाने की अपील की. पीयूष गोयल ने उपस्थित भाजपा एवं महा युति कार्यकर्ताओं से संकल्प लिवाया कि आगामी चुनाव में बोरीवली से 70 प्रतिशत मतदान करवायेंगे . बोरीवली की सभी छोटी बड़ी समस्या को दूर कर उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाएंगे.

बोरीवली विधानसभा चुनाव क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार संजय उपाध्याय के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान- क्यों पड़े हो चक्कर मे- कोई नहीं है टक्कर मे, कमल हमारा लकी है- जीत हमारी पक्की है, जय भवानी- जय शिवाजी , हर हर महादेव, भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय श्री राम के नारों से सारा वातावरण गुंजायमान हो गया.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा उम्मीदवार संजय उपाध्याय ने कहा कि मैं जैसा हूँ वैसा ही हमेशा आपके साथ, आपका भाई बनकर रहूँगा. यदि कोई दुविधा होगी तो आप सबके साथ मिलकर उसे दूर करेंगे. 1978 से बोरीवली मे हमेशा भाजपा जीतती आई है. बोरीवली सांस्कृतिक नगरी है जहां सभी समुदाय के लोग सौहार्दपूर्ण तरीके से रहते हैं. मुझे जो आपका प्यार और समर्पण मिल रहा है उसके लिए मैं हमेशा आपका ऋणी रहूँगा. बोरीवली के लोगों का उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं कि भाजपा और महा युति की बहुत बड़ी विजय होने वाली है.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आर पी आई के सांसद राम दास आठवले ने शायराना अंदाज मे कहा- बाहर वालों कितना भी करो हल्ला गुल्ला – ये है भाजपा का बाले किल्ला .संजय उपाध्याय महा युति के साथ ही मेरे अपने उम्मीदवार है. उन्हें भारी मतों से जीत दिलवाना है.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, पूर्व विधायक सुनील राणे, विधायक प्रवीण दरेकर, पूर्व सांसद राम नाईक ने उपस्थित लोगों से बड़ी संख्या में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी संजय उपाध्याय को विजयी बनाने की अपील की.

इसी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पूर्व भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी, भाजपा विधायक प्रवीन राणे, पूर्व विधायक सुनील राणे, पूर्व सांसद राम नाईक, कामगार यूनियन नेता अभिजीत राणे समेत बड़ी संख्या में भाजपा- आर पी आई, शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में ईडी की बड़ी कार्रवाई: रंगशारदा होटल समेत ₹332 करोड़ की संपत्तियां जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई में...

मुंबई NCB की बड़ी कार्रवाई: न्यूजीलैंड भेजी जा रही 10.99 किलो एफेड्रिन जब्त, चेन्नई से एक आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मुंबई ने...