श्रीश उपाध्याय/ मुंबई वार्ता

8 साल पहले कोपर्डी में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी थी. तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेन्द्रजी फड़णवीस ने पीड़ित परिवार से बातचीत की थी। परिवार ने पीड़िता की बहन की शादी को लेकर चिंता जताई. उस समय मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने पीड़ित के बहन की शादी की जिम्मेदारी लेते हुए शादी में शामिल होने का वादा किया था.
आज वह दिन आ गया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने न सिर्फ विवाह का खर्च वहन किया अपितु विवाह समारोह में सम्मिलित होकर अपनी बात रखी। वर-वधू को भरपूर आशीर्वाद दिया गया।


