मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

राष्ट्रवादी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले के आदेशो पर एवं उनकी उपस्थिती में संजय लांडगे को मुंबई प्रदेश राष्ट्रवादी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ मुंबई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष मंजप्पा गौडा, मुंबई उच्च न्यायालय के एडवोकेट और मुंबई प्रदेश युथ रिपब्लिकन के अध्यक्ष कनिष्क साबळे, महाराष्ट्र संघटक सचिव अजय ठोंबे, गणेश पवार,प्रदीप गुंजाळ , रविंद्र म्हस्के, किशोर पाटील, गजानन गोसाई, राहुल कांबळे, कैलाश ओव्हाळ, गौतम गायकवाड, व्यंकटेश गोसाई, पोपट लोंढे, और संतोष लांडगे आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। .
उपस्थित कार्यकर्ताओ ने संजय लांडगे को आगामी राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाये दी। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के अध्यक्ष नामदेव साबळे के निवासस्थान पर किया गया था। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन अजय ठोंबे ने किया।


