अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने आगरा से किया गिरफ्तार

Date:

मुंबई वार्ता/ श्रीश उपाध्याय

मुंबई पुलिस की मुस्तैदी एक बार फिर साबित हुई है. मुंबई के कंबला हिल इलाके में अश्लील हरकत कर एक युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी जोन – 2 के पुलिस उपायुक्त मोहित गर्ग ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है.

मोहित गर्ग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 11 दिसम्बर की रात एक युवती ने कंबला हिल बस स्टॉप से ग्रांट रोड रेल्वे स्टेशन के लिए शेयर टैक्सी ली. सफर के दौरान एक युवक ने युवती का पीछा किया और अश्लील हरकत की. इस घटना की जानकारी पीड़िता के मित्र ने इंस्टाग्राम पर डाली थी.

जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. गांवदेवी पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 808/2024 के अंतर्गत आपराधिक मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस ने 4 अलग-अगल टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की. काफी जद्दोजहद के बाद आरोपी के उत्तर प्रदेश भागने की जानकारी मिली. पुलिस के एक टीम तुरंत उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई. आखिरकार पुलिस ने आरोपी दीनदयाल मोतीराम सिंह को उत्तर प्रदेश ,आगरा जिले के बमनाईताला से गिरफ्तार कर लिया है.

दीनदयाल सिंह सायन कोलिवाडा में पिछले 10 साल से रह रहा है और कुलाबा, ग्रांट रोड, ब्रिचकैडी इलाके में नमकीन बेचने का काम करता है. मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक अंकुश चौगुले कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एक साल से लंबित भुगतान के विरोध में मेडिकल सप्लायर्स का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में सरकारी अस्पतालों को दवाइयां...

जोगेश्वरी की छह मंजिला इमारत में मीटर केबिन में लगी आग, 11 लोग घायल; दो को कूपर अस्पताल रेफर किया गया।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता जोगेश्वरी (पश्चिम) के वैषाली नगर स्थित...

हमके लागे डरिया सखी न..

सुरेश मिश्र/कवि/मुंबई वार्ता मुंबई में चारों तरफ पानी ही...