
मुंबई वार्ता संवाददाता
सस्ते में मकान देने का झांसा देकर मुंबईकरो को ठगने वाले उत्तर प्रदेश के कुंडा फरार बिल्डर मोहम्मद ईमरान वसीम को नालासोपारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्डर इमरान ने नालासोपारा में कई लोगों को घर देने के नाम पर अवैध घर बनाकर दे दिया और फरार हो गया था.


नाला सोपारा निवासी जैनब ने नाला सोपारा थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया था तीसरे की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार की रात नाला सोपारा एसआई हर्षल तान्हाजी राव राऊत हेडकांस्टेबल के साथ कुंडा पहुंचे। जहां पर पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए रजनपुर में इमरान के घर पर दबिश दी गई । पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने चली गइ। जहां से लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस उसे नालासोपारा पुलिस के हवाले कर दिया है.
एसआई हर्षल तान्हाजी राव राऊत ने बताया कि मुंबई में रह रहे चौथे आरोपित की गिरफ्तारी बाकी है जल्द की उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएंगा।


