श्रीश उपाध्याय/ मुंबई वार्ता

मुंबई शहर में स्मार्ट विद्युत मीटर की के कारण लोगों के इलेक्ट्रिक बिल में काफी बढ़ोतरी हो गई है. आम लोग इससे काफी परेशान हैं. मुंबई महानगर पालिका के भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने लिखित रूप से समस्या समाधान की गुजारिश की है.


ज्ञात हो कि मुंबई शहर में ब्राह्ममुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम की ओर से लोगों के घरों में स्मार्ट विद्युत मीटर लगाया जा रहा है. इस मीटर को लगाने वाले सैकड़ों उपभोक्ताओं के घरों के इलेक्ट्रिक बिल में अचानक बढ़ोतरी हुई है. इससे लोग काफी परेशान है.


इसी परेशानी से अवगत कराते हुए मुंबई महानगर पालिका के भारतीय जनता पार्टी नेता एवं पूर्व नगरसेवक भालचंद्र शिरसाट ने बताया कि हमने लिखित रूप से पत्र लिखकर समस्या को तुरंत सुलझाने की मांग प्रशासन से की है.


