म्हाडा के उपाध्यक्ष संजीव जयसवाल पर आपराधिक मामला दर्ज.

Date:

श्रीश उपाध्याय/ मुंबई वार्ता

म्हाडा के उपाध्यक्ष संजीव जयसवाल पर एक सेवानिवृत्त पुलिस सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने के.आरोप के अंतर्गत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है.

इस संबंध में सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक विजय चालके ने शिकायत दर्ज करायी है.चालके के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा स्थित खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन में म्हाडा के उपाध्यक्ष संजीव जयसवाल समेत 10 से 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना कथित तौर पर तब हुई जब सेवानिवृत्त पुलिस उप-निरीक्षक और 12 अन्य व्यक्ति पुनर्विकसित घर का किराया नहीं मिलने के बाद 26 दिसंबर को म्हाडा उपाध्यक्ष संजीव जयसवाल से मिलने के लिए म्हाडा कार्यालय गए थे.

शिकायतकर्ता सेवानिवृत्त पुलिस सब-इंस्पेक्टर विजय चालके ने आरोप लगाया है कि संजीव जयसवाल के साथ सुरक्षा गार्डों ने उनके साथ मारपीट की और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। चालके ने यह भी आरोप लगाया कि जयसवाल ने उन्हें पीटा और मुंबई पुलिस आयुक्त से उनका एनकाउंटर करने और उनकी पेंशन बंद कराने की धमकी दी।

चालके ने यह भी आरोप लगाया है कि जयसवाल ने गले की चेन और हेडफोन भी तोड़ दिया. चालके की ओर से खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक पुलिस ने म्हाडा उपाध्यक्ष जयसवाल और 10 से 12 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में आगे की जांच खेरवाड़ी पुलिस कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...

मुंबई बीजेपी में अनुशासन पर सख्ती: गैरहाजिर पार्षदों को चेतावनी, फंड रोकने तक की बात।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के...