हरीशचंद्र पाठक/ मुंबई वार्ता

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर उत्तर भारतीय सामाजिक प्रतिष्ठान की तरफ से चेंबूर नाका भाजपा कार्यालय में भक्ति भजन संध्या का आयोजन किया गयाऔर लोगों ने तिल गुड खाकर एक दुसरे को हैप्पी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर कीर्तनकार सनातन धर्म के प्रचारक संत विकास लब्दे ने देर रात तक अपनी मधुर आवाज़ में भक्ति गीत मेरी झोंपड़ी की भाग आज खुल जायेगें।कौन कहते हैं भगवान आते नहीं।ऐसे कई भक्ति गीत की गंगा बहा दी जिसमें लोग कुम्भ मेले जैसा स्नान कर लिया।
कार्यक्रम में पूर्व नगर महादेव शिवगण पूर्व नगरसेविका आशा सुभाष मराठे पूर्व नगरसेविका राजेश्री पालांडे भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश पराड़कर,वल्लभ जवेरी,समाजसेवी सुभाष मराठे विशेष उपस्थिति और सहयोगी वेदांत लालवानी,जटाशंकर दुबे,ईश्वर गुप्ता,आशा झा,सुषमा पांडेय,पुष्पा पांडेय,नुपुर गुप्ता,संध्या श्रीवास्तव,मधु जवेरी,आनंद श्रीवास्तव,कपिलदेव खरवार,रमेश गुप्ता अंकित कुमार पाल,पुष्पा पाण्डेय,प्रिया सुखिजा,दिवाकर पाण्डेय,विष्णु घूमरे,सुरेश छोड़ा,रत्नेश तिवारी हरीशचंद्र मिश्रा,हरीष सुखिजा के अलावा उत्तर भारतीय समाज के कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।
समापन पर संस्था की तरफ से महादेव शिवगन और डॉ गुलाब राय को उत्तर भारतीय गमछा देकर उन्हें सम्मानित किया गया।धर्मेन्द्र भारद्वाज ने सभी के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।


