जय सिंह /मुंबई वार्ता

मुंबई पुलिस को गवर्नमेंट ऑफ द पीपल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश और बांग्लादेश रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, बरीसाल द्वारा जारी शरीफुल इस्लाम के ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी मिली है.
पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक 21 नवंबर 2019 को बरीसाल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, बांग्लादेश ने शरीफुल इस्लाम को यह ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया था, जो 21 फरवरी 2020 तक वैध था।मुंबई पुलिस को हो लाइसेंस मिला है वह एक दोपहिया वाहन का लर्निंग लाइसेंस था। लाइसेंस नंबर 144 है। शरीफुल इस्लाम के पिता का नाम मोहम्मद रूल हमीद है।दोपहिया वाहन के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शरीफुल ने 18 मार्च 2020 को बरीसाल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में लिखित, मौखिक और प्रैक्टिकल तीनों परीक्षाएं दी थीं।इन परीक्षाओं को पास करने के बाद उसे स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया। इस लाइसेंस पर शरीफुल इस्लाम का नाम बांग्ला और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखा हुआ है।
सैफ अली खान के हमलावर की जन्मतिथि 12 मार्च 1994 उस लाइसेंस पर दर्ज है। स्थायी लाइसेंस जारी होने का नंबर 8654 352254 है।मुंबई पुलिस के हाथ यह ड्राइविंग लाइसेंस लगा है। इसी आधार पर पुलिस ने यह पुष्टि की है कि शरीफुल इस्लाम बांग्लादेश का निवासी है। अब पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। इस संदर्भ में मुंबई पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की है। शरीफुल इस्लाम हिन्दुस्थान खासतौर पर महाराष्ट्र और मुंबई में कैसे और किसके माध्यम से रुका, काम किया और उसने अपने दस्तावेज तैयार करवाने में किन-किन लोगों की मदद ली।


