दावोस में महाराष्ट्र का दबदबा.

Date:

महाराष्ट्र भविष्य में बनेगा डेटा सेंटर की राजधानी:- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ·

विक्रमी 15 लाख 75 हजार करोड़ रुपये के समझौते, 16 लाख रोजगार सृजन·

मुख्यमंत्री. फडणवीस ने दावोस से संवाद के माध्यम से दी जानकारी

मुंबई वार्ता संवाददाता

दावोस में वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम के भारत पवेलियन में महाराष्ट्र का ही प्रमुखता से बोलबाला रहा। इसके चलते महाराष्ट्र ने विभिन्न वैश्विक कंपनियों के साथ 15 लाख 75 हजार करोड़ रुपये के रिकॉर्ड निवेश समझौते किए। इन समझौतों से राज्य में 15 लाख 98 हजार रोजगार के अवसर सृजित होंगे, ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने दावोस में वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम में भाग लेने का अवसर प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने बताया कि दावोस में निवेश के 54 और नीतिगत सहयोग के 7, इस प्रकार कुल 61 समझौते हुए हैं।

डेटा सेंटर की राजधानी बनेगा महाराष्ट्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र अब डेटा सेंटर की राजधानी बनेगा। डेटा को उन्होंने नए युग का ‘तेल’ बताया और कहा कि इस क्षेत्र में तेज़ी से वृद्धि होगी।मुख्यमंत्री फडणवीस ने आज दावोस से संवाद प्रणाली के माध्यम से पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उद्योग मंत्री उदय सामंत मुंबई से जुड़े।मुख्यमंत्री ने शुरुआत में हिंदुहृदयसम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। साथ ही दावोस में भारत के अन्य छह राज्यों के साथ वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम में भाग लेने का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि दावोस में भारत के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला, जो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संभव हो पाया।

सहयोग और वैश्विक निवेश के लिए एक भारत की भूमिका

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ‘कंट्री डायलॉग’ सत्र में उन्होंने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों के साथ सहभाग लिया। उन्होंने अपने-अपने राज्यों की ताकत, विकास की योजनाएं और निवेश के अवसरों पर चर्चा की। एक भारत के रूप में सहमति व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने का प्रयास किया।

उन्होंने जल संरक्षण और जलयुक्त शिवार अभियान के तहत राज्य में अपनाई गई योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक आकर्षक निवेश गंतव्य बनकर उभरा है और महाराष्ट्र ने अपनी क्षमता साबित की है।

65% निवेश सफलतापूर्वक कार्यान्वित

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में हुए निवेश समझौतों का 65% से अधिक निवेश सफलतापूर्वक कार्यान्वित हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले साल तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यकाल में किए गए 95% समझौतों को लागू किया गया।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा सेंटर पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को बढ़ावा देने के लिए कई समझौते किए गए। नवी मुंबई में एक इनोवेशन सिटी बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने इसे डेटा का नया तेल बताते हुए कहा कि इसमें बड़ी वृद्धि की क्षमता है।

पर्यावरण और हरित ऊर्जा पर फोकस

मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेश और उद्योग लाने के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखा गया है। महाराष्ट्र सौर ऊर्जा, हरित ऊर्जा, और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्रों में प्रमुख भूमिका निभा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई लोकल में बड़ा बदलाव: 1 मई से 26 नई एसी सेवाएं और 15-कोच ट्रेनों की शुरुआत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के लोकल ट्रेन यात्रियों के...

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...