भिवंडी/ मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी में गर्मी में बिजली के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बिजली ठेकेदार टोरेंट पावर कंपनी सजग हो गई है ।दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उक्त कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं को सावधानी बरतने के लिए एक एडवाइजरी जारी किया है।जिसका पालन करने की अपील विद्युत उपभोक्ताओं से की है।
गर्मी के मौसम में होने वाली विद्युत आग की घटनाओं से बचाव के उपाय गर्मी के मौसम में कुछ रिहायशी इमारतों में विद्युत के कारण आग लगने के कारण दुर्घटनाएं घटती हैं। जिसे रोकने व इन घटनाओं से बचाव और सुरक्षा के लिए कुछ महत्पूर्ण उपाय अपनाने की आवश्यक है।
टोरेंट पावर के जनसंपर्क अधिकारी चेतन बदयानी ने बताया कि सबसे पहले स्वीकृत भार (सैंक्शंड लोड) को अप्रेड करे, विद्युत उपभोक्ताओं को अपने बिजली मीटर का स्वीकृत भार समय-समय पर वातस्विक उपयोग के अनुसार अपग्रेड कराना जरूरी है। टोरेंट पावर या संबंधित विद्युत प्रदाता से वास्तविक उपयोग के आधार पर बिजली मीटर का स्वीकृत भार नियमित रूप से अपडेट करवाएं।टोरेंट पावर के अनुसार अगर आपके घर का मंजूर भार वास्विक विद्युत भार से कम हैं, तो ओवरलोडिंग की संभावना रहती है। इससे मीटर और बिजली कै तार गर्म हौकर आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है।इसलिए पुरानी वायरिंग की जांच करे तथा उपभोक्ताओं को मीटर से लेकर घर तक की वायरिंग का समय समय पर जांच कारण चाहिए। पुरानी और कमजोर वायरिंग के कारण सर्किट और स्पार्किंग जैसी घटनाओं का कारण बन सकती है,जो गंभीर हादसों का रूप ले सकती हैं।इसलिए समय-समय पर वायरिंग की जांच कराकर जरूरत पड़ने पर इसे अपग्रेड करना बेहद जरूरी है।साथ ही आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए और
किसी लाइसेंस धारक विद्युत टेक्नीशियन से समय समय पर अपनी विद्युत प्रणाली की जांच कराएं। साथ ही सुरक्षा के लिए सर्किट ब्रेकर और सर्ज प्रोटेक्टर जैसे आधुनिक उपकरणलगवाएं।
टोरेंट पावर कंपनी का कहना है कि
आपकी सतर्कता और सक्रियता न केवल दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है, बल्कि आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी मदद करती है।इसलिए गर्मी में दुर्घटना से बचने के लिए उपभोक्ताओं को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।


