उत्तर पश्चिम दिल्ली की सभी पांच सीटों पर बीजेपी की शानदार जीत.

Date:

● बोरीवली से भाजपा विधायक संजय उपाध्याय की मेहनत रंग लाई

● उत्तर-पश्चिम दिल्ली की मिली थी जवाबदारी, सभी पांचों सीट पर मिली शानदार जीत.

मुंबई वार्ता संवाददाता

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल कर ली। उत्तर पश्चिम दिल्ली में भाजपा का सबसे शानदार प्रदर्शन रहा। यहां भाजपा ने सभी 5 सीटों, नरेला, रोहिणी , रिठाला, बादली और बवाना पर विजय प्राप्त कर आम आदमी पार्टी को चारों खाने चित कर दिया।

यहां की जिम्मेदारी संभालने वाले बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय ने यहां मिली शानदार जीत के लिए जनता का आभार पूर्वक धन्यवाद मानते हुए कहा कि,” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता ने विश्वास किया । गृहमंत्री अमित शाह तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जनसभाओं को मिली अपार सफलता से ही ‘आप-दा’ की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी। “

संजय उपाध्याय ने दी गई जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार माना है। संजय उपाध्याय के साथ 14 लोगों को दिल्ली की 70 सीटों की जिम्मेदारी मिली थी। संजय उपाध्याय ने बताया कि सभी ने डेढ़ महीने तक जमीनी स्तर पर बूथ मैनेजमेंट का माइक्रो प्लानिंग किया। गृह मंत्री अमित शाह की पर्सनल मॉनिटरिंग तथा जनता का मोदी पर विश्वास रंग लाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुजुर्ग कारोबारी से 75 लाख की वसूली।

मुंबई वार्ता संवाददाता नागपाड़ा इलाके में एक बुजुर्ग...

मराठी सीखने की समयसीमा बढ़ी, मुंबई में ऑटो-टैक्सी चालकों पर RTO की कार्रवाई जारी रहेगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी...

तिलक नगर के एसआरवी अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से जॉइंट रिप्लेसमेंट की सुविधा शुरू।

■ पूर्व विधायक मंगेश कुडाळकर ने किया अत्याधुनिक तकनीक...