चांदिवली में कैप्टन दीपक वसंत साठे और नाहर अमृत शक्ति उद्यान नागरिकों के लिए खुले !

Date:

■ मियावाकी पद्धति से लगाए गए 41,207 पेड़; अनिल गलगली की शिकायत के बाद पालिका प्रशासन की कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता

चांदिवली स्थित कैप्टन दीपक वसंत साठे और नाहर अमृत शक्ति उद्यान आखिरकार नागरिकों के लिए खोल दिए गए हैं। लगभग 8.27 एकड़ क्षेत्र में फैले इस उद्यान में मियावाकी पद्धति से कुल 41,207 पेड़ लगाए गए हैं। हालांकि, पिछले दो वर्षों से उद्यान बंद होने के कारण नागरिक इस हरित परिसर का लाभ नहीं उठा पा रहे थे।सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली ने इस मामले में शिकायत की थी।

इसके बाद बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अविनाश ढाकणे के निर्देश पर महज 25 मिनट में उद्यान का ताला खोल दिया गया। लेकिन ताला खुलने के बावजूद निजी संस्था के प्रबंधन के कारण ऐसी स्थिति बनी रही कि नागरिक उद्यान का वास्तविक उपयोग नहीं कर पा रहे थे।इस समस्या को लेकर उद्यान अधीक्षक जितेंद्र परदेशी, सुनील राठोड और सहायक आयुक्त अनिल जाधव के समक्ष शिकायत की गई। इसके बाद अब उद्यान परिसर में बीएमसी के आधिकारिक सूचना फलक लगाए गए हैं, जिससे नागरिकों को उद्यान के उपयोग और समय की जानकारी मिल सकेगी।

मियावाकी पद्धति से 41,207 पेड़ों से समृद्ध यह उद्यान पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों को हरित वातावरण उपलब्ध कराने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सार्वजनिक उद्यानों का लाभ आम नागरिकों को नियमित रूप से मिलना चाहिए। इसके लिए बीएमसी प्रशासन द्वारा उचित निगरानी और व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है।

■ उद्यान खुलने का समय

सोमवार से शुक्रवार- सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक- दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक

■ शनिवार और रविवार- सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक

सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली ने नागरिकों से इन दोनों उद्यानों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related