मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

● इंडिया मीडिया लिंक इवेंट्स एंड मैनेजमेंट के रवि दादा की ओर से देश भर से आये गणमान्य व्यक्तियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
भारत के उद्योग जगत के रत्न के रूप में दुनिया भर में ख्याति अर्जित करने वाले दिवंगत उद्योगपति रतनजी टाटा का जन्मदिन गत दिनों इंडिया मीडिया लिंक एंड मैनेजमेंट की ओर से माटुंगा मुंबई में मनाया गया।
इस दौरान रतनजी टाटा की सेल्फी के उद्घाटन समारोह को देखने के दौरान मौजूद प्रशंसकों को सचमुच रतन टाटा के धरती पर वापस आने का एहसास हुआ।
दिनभर चले इस कार्यक्रम में देश भर से आए हुए गणमान्य व्यक्तियों,उद्योग एवं सामाजिक ,चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को आकर्षक सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बॉलीवुड के जाने माने और समाजसेवी के. रवि दादा ने सभी गणमान्य लोगों का का सम्मान किया।
यह भव्य कार्यक्रम माटुंगा के सांस्कृतिक हॉल में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के भव्य तैलचित्र का उद्घाटन के. रवि दादा, डाॅ. रत्नाकर अहिरे और सिनेमा के क्षेत्र की जानी-मानी अभिनेत्री माही शर्मा, होनी भल्ला के सौजन्य से हुआ। इससे पहले मुंबईकरों ने जेजे अस्पताल की विशेषज्ञ टीम की ओर से रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर कुमारी स्वप्नाली यादव, सत्यवान रेडकर, अभिजीत सोनवणे, फैजुला खान, डाॅ. एसएस शास्त्री को सम्मानित किया गया था। दिवंगत रतन टाटा गौरव पुरस्कार पाने वाले गणमान्य व्यक्तियों ने भारतीय उद्योग जगत के रत्न स्वर्गीय रतन टाटा का जन्मदिन लगातार आठवीं बार मनाने के लिए इंडिया मीडिया लिंक एंड इवेंट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक के रवि दादा की प्रशंसा की। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता के. रवि दादा ने कहा कि मैं रतन टाटा से कई बार मिला। रवि दादा ने उनसे उनके जन्मदिन मनाने के बारे में पूछा लेकिन उन्होंने जिद पकड़ ली कि हम जन्मदिन नहीं मनाएंगे। बल्कि देशवासियों की ओर से आपका जन्मदिन और आपके काम का जश्न मनाएंगे। हर साल रतन टाटा का जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम मुंबई से शुरू किया गया।
जन्मदिन का आयोजन बुधवार को किया गया। इंडिया मीडिया लिंक और इवेंट मैनेजमेंट को मुंबई और देश भर से बधाइयां मिल रही हैं।


