राष्ट्रवादी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों का संवाद कार्यक्रम संपन्न.

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

आगामी मुंबई मनपा चुनाव की तैयारियों में राष्ट्रवादी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया पूरी ताकत के साथ जुट गई है। मुंबई, थाने और नवी मुंबई में राकांपा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में गत दिनों पार्टी की ओर से चेंबूर के स्वस्तिक पार्क में पदाधिकारियों का संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने तीन मंत्र दिए हैं। शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो।. हमें इस विचारधारा पर चलना होगा, तभी देश में एकता आएगी.

उन्होंने हमेशा समाज के दबे, कुचले तथा गरीब लोगों के हित के लिए कार्य किया। संविधान बनाकर देश में कानून स्थापित किया। आज हमें अलग-अलग जाति को छोड़कर सबको एक धागे में पिरोकर रहना होगा। पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले ने यह भी कहा कि आगामी मनपा चुनाव में जोर-शोर से हमें मैदान में उतरना है। मनपा चुनाव की अग्रिम तैयारियों के लिए हमें अभी से ही जुट जाना चाहिए।

इस संवाद सम्मेलन का मार्गदर्शन करते हुए महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और इस कार्यक्रम के आयोजक मुरलीधर गायकवाड ने कहा कि दलित, शोषित, पीड़ित, अल्पसंख्यक तथा समाज के दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाने के लिए हमें सड़क से सदन तक लड़ाई लड़नी होगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता विजय क्षीरसागर, प्रदेश संपर्क प्रमुख अजय ठोंबे, मुंबई प्रदेश महिला आघाडी की अध्यक्षा ज्योति क्षीरसागर, मुंबई प्रदेश अध्यक्ष संजय लांडगे सहित मांगगरुडी समाज के कार्यकर्ता दीपक कसबे, पोपटराव सकट,बालू लोंढे., राजेंद्र सकट,संजय राखपसरे पुणे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम के समापन पर पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले का पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मीरा-भायंदर RTO अधिकारी को ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग’ के नाम पर धमकी, ऑटो परमिट विवाद के बीच मामला गरमाया।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगर क्षेत्र के मीरा-भायंदर में...