किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से ममता कुलकर्णी ने दिया इस्तीफा.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

फिल्म स्टार से सन्यासिनी बनी ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि वे किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मां चंडी ने संकेत दिया है कि इससे बाहर निकलना चाहिए।

ममता कुलकर्णी ने सोमवार को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्हें कुछ दिनों पहले ही इस पद से निष्कासित कर दिया गया था। उनके साथ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया था। यह कार्रवाई किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने की थी।

ममता कुलकर्णी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, “मैं महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरी, इस पोस्ट से इस्तीफा दे रही हूँ। मैं 25 साल से एक साध्वी थी और मैं साध्वी ही रहूंगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पवई में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, फुकट नगर और मिलिंद नगर के 250 अवैध निर्माण ध्वस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पवई...

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 1-2 जून को मुंबई कांग्रेस का आंदोलन।

मुंबई वार्ता संवाददाता पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की...

घाटकोपर की मराठी स्कूल बचाने के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ फूटा जनआक्रोश।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर क्षेत्र...