भ्रष्टाचार के आरोप में जौनपुर का निलंबित CRO गणेश सिंह हुआ बर्खास्त.

Date:

● भूमि मुआवजा में साढ़े चार करोड़ का घोटाला

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

शासन ने भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गणेश प्रसाद सिंह को बर्खास्त कर दिया। 11 अक्तूबर को उसे निलंबित किया गया था। आरोप था कि उसकी देखरेख में भूमि अधिग्रहण के मुआवजा वितरण में साढ़े चार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था।

गत वर्ष अगस्त माह में खबर प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी स्वयं सक्षम प्राधिकारी भूमि अध्याप्ति (काला) कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय से चार फर्जी अभिलेख जब्त किए। इनमें ढाई करोड़ का फर्जी भुगतान किया गया था। 

इसके बाद सीडीओ साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में टीम बनाई गई, जिसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशिता किशोर, तत्कालीन एसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव को शामिल किया गया। टीम ने सदर, मड़ियाहूं, मछलीशहर, बदलापुर में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि 14 ग्राम पंचायतों को 46 काश्तकारों को साढ़े चार करोड़ रुपये का फर्जी भुगतान किया गया।

प्रशासन ने बदलापुर के कुछ काश्तकारों के 50 लाख रुपये के भुगतान को रुकवा दिया था। पांच के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया। इसके बाद पर्यवेक्षण अधिकारी सीआरओ के खिलाफ शासन को जिलाधिकारी स्तर से पत्र भेजा गया था। 11 अक्तूबर को शासन ने सीआरओ गणेश प्रसाद सिंह को निलंबित कर राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया था।

मड़ियाहूं तहसील के 12 काश्तकारों में 1.87 करोड़ का, बदलापुर तहसील के 28 काश्तकारों में 2.2 करोड़ का, मछलीशहर के तीन काश्तकारों में 56 लाख का, सदर तहसील के तीन काश्तकारों में 84 लाख का भुगतान किया गया।

● ऐसे चलता था गोरखधंधा

बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के पूरामुकुंद निवासी राहुल सिंह, जो कि शिक्षा विभाग में अनुदेशक के पद पर कार्यरत था। उसका एनएच के काला कार्यालय में आना-जाना था। इसका एक साथी प्रीतम उर्फ मुलायम निवासी मिरशादपुर बदलापुर है, जिसके साथ मिलकर वह काश्तकारों से संपर्क करता था। भुगतान के लिए कार्यालय प्रभारी (कानूनगो) संतोष तिवारी, उनकी टीम में अमीन अनिल यादव, आपरेटर हिमांशु मिलकर फर्जी तरीके से तहसील से बगैर अभिलेख आए फाइल तैयार करते थे। राहुल व प्रीतम ने 20 काश्तकारों के नए खाते खुलवाए। खाता खुलने के बाद ब्लैंक चेक ले लेते थे। पैसा ट्रांसफर करने बाद उसी दिन दोनों बैंक के बाहर काश्तकार से रुपये लेने के लिए खड़े रहते थे। 30 से 50 फीसदी तक पैसा तुरंत ले लेते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

12 वर्षों में भारत आत्मनिर्भर और विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना : देवेंद्र फडणवीस।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में...

मुंबई में सैनिटरी व विशेष कचरा संग्रहण सेवा का विस्तार, 9 हजार से अधिक संस्थान जुड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के घनकचरा प्रबंधन...

विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन – बाबा दुबे, टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता बदलापुर तहसील के शाहपुर...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर वर्षा गायकवाड़ का हमला, कहा- जनता पर महंगाई की दोहरी मार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद...