मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा का विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शो आयोजित किया गया।
फिल्म का प्रदर्शन शंभूराजे प्रतिष्ठान और एम्बिशन एकेडमी द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को घाटकोपर पूर्व स्थित ओडियन सिनेमा में किया गया। संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म छावा एक सौ विद्यार्थियों को दिखाई गई। छह वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक के विद्यार्थियों ने यह फिल्म देखी। बच्चे हिंदी फिल्मों के नायकों की ओर आकर्षित होते हैं।
आयोजक आदेश दरेकर और गौरव दरेकर ने कहा कि ऐतिहासिक फिल्मों के माध्यम से बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से कि हिंदवी स्वराज्य के असली नायक छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज हैं, हमने छात्रों के लिए मुफ्त में फिल्म छावा का आयोजन किया है।


