मुंबई पुलिस ने देह व्यापार में शामिल दो आरोपियों को किया गिरफ्तार.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई पुलिस ने अंधेरी इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया है, जिसका शोषण किया जा रहा था। पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहार पुलिस को अंधेरी इलाके के मरोल स्थित एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार ki गतिविधियों के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। वहां से छुड़ाई गई नाबालिग लड़की को पैसों का लालच देकर देह व्यापार करवाने की बात प्रकाश में आई है. जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग लड़कियों को विदेशी पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे।

मुंबई पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दो लोगों की पहचान सलमान और जबरूल के रूप में हुई है। आरोपियों में से एक गेस्ट हाउस का मैनेजर है। दोनों आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को निशाना बनाते थे और उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलते थे।

पुलिस द्वारा रेस्क्यू की गई लड़की ने बताया कि उसे और अन्य पीड़ितों को विदेशी पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। आरोपी उन्हें कमाई का एक छोटा हिस्सा देते थे और ज्यादातर पैसे अपने पास रख लेते थे। मेडिकल जांच के बाद नाबालिग लड़की को जुवेनाइल सुधार गृह भेज दिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में शुरू होगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मिलेगी आवाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

टीईटी पेपर लीक की गहन जांच हो, दोषियों को मिले कड़ी सजा: सांसद वर्षा गायकवाड़।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का प्रश्नपत्र...

जुहू के खुले नाले में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत, फायर ब्रिगेड ने निकाला बाहर।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित...

भाटिया बाग गार्डन से 1.626 किलो गांजा बरामद, बिहार का 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता एमआरए मार्ग पुलिस ने अवैध रूप...