मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

वर्तमान समय में पूरे महाराष्ट्र में एस एस सी की परीक्षा शुरू है। ऐसे में एस एस सी के छात्रों का परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के लिए अंधेरी पूर्व विधानसभा के विधायक मुरजी पटेल ने पुलिस उपायुक्त को पत्र देकर मुंबई में बढ़ती ट्राफिक समस्या के समाधान के लिए उचित उपाय किए जाने की मांग की है।
बता दें कि शुक्रवार से १० वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। ऐसे में छात्रों को परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचने में देरी ना हो, इस उद्देश्य से विधायक मुरजी पटेल ने बुधवार को अंधेरी पूर्व परिमंडल१० के पुलिस उपायुक्त सचिन गुंजाळ से मुलाकात की। विधायक मुरजी पटेल ने अंधेरी के व्यस्ततम सड़कों की जानकारी देते हुए १० वीं बोर्ड की परीक्षा के दौरान बच्चों को ट्रैफिक से कोई समस्या ना उत्पन्न हो इस सम्बन्ध में उनसे विचार-विमर्श किया। विधायक मुरजी पटेल ने पुलिस उपायुक्त सचिन गुंजाळ को पत्र देकर ट्रैफिक जाम न होने के लिए उचित उपाय किए जाने का अनुरोध किया।
वर्तमान में एस एस सी परीक्षा शुरू हो गई है। ऐसे में अंधेरी पूर्व विधानसभा के विधायक मुरजी पटेल ने बच्चों को परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुँचने को लेकर काफी सतर्कता बरत रहे हैं हैं। उनका कहना है कि ‘पूरे वर्ष भर बच्चे मेहनत से बोर्ड परीक्षा की तैयारी करते हैं.। ऐसे में यह व्यवस्था करना जरूरी है कि बोर्ड परीक्षा के दिन उन्हें कहीं ट्राफिक में फँसकर परेशान न होना पड़े।. इसके लिए हमने क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त सचिन गुंजाल से मिलकर उन्हें एक पत्र देकर यह माँग की है कि बोर्ड की परीक्षा के दौरान बच्चों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुँचने में किसी तरह की कोई ट्रैफिक समस्या उत्पन्न न हो, इसकी विशेष व्यवस्था की जाय’।


