पारिवारिक कलह से परेशान दामाद ने सास को जलाया, फिर कर ली आत्महत्या.

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

मुंबई के मुलुंड इलाके में स्थित नवघर पुलिस थाने के अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दामाद ने अपनी 72 वर्षीय सास को आग के हवाले कर उनकी हत्या कर दी और फिर खुद को भी जला लिया।

मृतका का नाम बाबी दाजी उसरे (72) और आत्महत्या करने वाले दामाद का नाम कृष्णा अटनकर (59) था।कौटुंबिक विवाद के चलते कृष्णा अटनकर की पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी, जिसके लिए वह अपनी सास बाबी को ज़िम्मेदार मानता था। इसी ग़ुस्से में उसने फरवरी के दूसरे हफ्ते में सास को मुलुंड के मिठागर रोड, नाणेपाड़ा इलाके में मिलने के लिए बुलाया।रास्ते में विवाद न हो, इसलिए कृष्णा ने सास को एक टेम्पो में बैठाया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पातीं, उसने लोहे के हथौड़े से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद टेम्पो में रखे थिनर और पेट्रोल को उन पर उड़ेलकर आग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इतना ही नहीं, इसके बाद कृष्णा ने खुद के ऊपर भी वही पेट्रोल और थिनर डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी भी जान चली गई।शुरुआत में मुलुंड नवघर पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मृत्यु का केस दर्ज किया था। लेकिन जांच के बाद यह मामला हत्या का निकला, जिसके बाद पुलिस ने केस में गंभीर धाराएँ जोड़ दी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र दिवस पर जनगणना 2027 की शुरुआत, ‘घर गणना’ प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता आज 01 मई, महाराष्ट्र दिवस के...

ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक: 349 किलो हाई-ग्रेड कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता संगठित मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट शुरू, सफर होगा तेज और सुरक्षित।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने...