धनंजय मुंडे को याद आई नैतिकता, दिया इस्तीफा.

Date:

● मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने स्वीकार किया इस्तीफा

● मुंबई वार्ता की खबर पर लगी मोहर.

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई वार्ता की खबर सच साबित हुई है और महायुति सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे ने आखिरकार अपने मंत्री पद से आज इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने स्वीकार भी कर लिया है.

ज्ञात हो कि सावरगाँव के सरपंच संतोष देशमुख की गत वर्ष 9 दिसम्बर को हत्या कर दी गई थी. इस मामले में गिरफ्तार वाल्मीकि कराड को मंत्री धनंजय मुंडे का करीबी बताया जा रहा है. आरोप यह भी लगाया गया कि धनंजय मुंडे कि शह पर ही देशमुख की हत्या की गई थी. संतोष देशमुख की हत्या की तस्वीर वायरल होते ही सरकार सकपका गई थी.

मुंबई वार्ता ने खबर प्रकाशित कर बताया था कि सोमवार रात 8 से 10.20 बजे तक मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के सरकारी निवास पर बैठक की और धनंजय मुंडे से इस्तीफा देने को कहा था.

इसी आदेशानुसार धनंजय मुंडे ने आखिरकार नैतिकता के आधार पर मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है. मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने मीडिया के समक्ष आकर स्वीकार किया कि धनंजय मुंडे ने इस्तीफा दिया है और उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

माथाडी यूनियन की आड़ में अंधेरी MIDC में वसूली और आतंक, 11 के खिलाफ MCOCA के तहत कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता अंधेरी ईस्ट के MIDC इलाके में...

नालासोपारा की 112 ग्राम एमडी बरामदगी से खुला 139 करोड़ का अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट, 21 गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय नालासोपारा पूर्व में 24 जून को...

SCLR फ्लाईओवर के नीचे नहीं निकल पा रही BEST की डबल-डेकर बसें, ऊंचाई 17 सेंटीमीटर घटाने की तैयारी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की सार्वजनिक परिवहन सेवा BEST...

मुंबई में आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर की जमीन नहीं तलाश पा रही BMC, शहर से बाहर जमीन खरीदने की तैयारी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में आवारा और सामुदायिक कुत्तों...