पश्चिम रेलवे चलाएगी मुंबई सेंट्रल और दिल्ली के बीच द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एसी स्‍पेशल ट्रेन.

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा होली एवं ग्रीष्मकाल के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विशेष किराये पर मुंबई सेंट्रल और दिल्ली के बीच द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एसी स्‍पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है: ● ट्रेन संख्‍या 09003/09004 मुंबई सेंट्रल–दिल्ली (द्वि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एसी स्पेशल [14 फेरे]

● ट्रेन संख्या 09003 मुंबई सेंट्रल-दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्‍येक मंगलवार और शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से 10.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

यह ट्रेन 7 से 28 मार्च, 2025 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09004 दिल्ली-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्‍येक बुधवार और शनिवार को दिल्ली से 13.05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 8 से 29 मार्च, 2025 तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा, साबरमती, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर कोच होंगे।ट्रेन संख्या *09003* की बुकिंग *06 मार्च, 2025* से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। उपर्युक्‍त ट्रेन विशेष किराये पर स्‍पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नेपाल की मदद के लिए विशेष राहत कोष तैयार करे भारत सरकार: भवानजी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के पूर्व उप महापौर...

स्मार्ट मीटर के विरोध में सर्वदलीय आंदोलन, 7 सितंबर को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे जाम करने का ऐलान।

मुंबई वार्ता संवाददाता वसई-विरार में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने...

ड्यूटी के दौरान रील्स-वीडियो बनाने पर MSRTC कर्मचारियों को रोक, प्रचार के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को बढ़ावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (MSRTC)...