सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का अनुष्ठान.

Date:

●चिंचोली हनुमान मंदिर में अब तक 34509 पाठ

●स्थापना दिवस पर 17 मई को होगी पूर्णाहुति

वरिष्ठ संवाददाता। मुंबई वार्ता

विश्व शांति एवं लोक कल्याण के उद्देश्य से श्री चिंचोली हनुमान मंदिर ट्रस्ट एवं हनुमान चालीसा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया है। दीपावली के बाद से शुरू किए गए सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ अनुष्ठान में मंगलवार 18 मार्च तक 34 हजार 509 सामूहिक पाठ किया जा चुका है।

मालाड पश्चिम के एसवी रोड स्थित चिंचोली फाटक के पास लगभग 125 साल पुराने हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार 1984 में कराया गया था। तब से हर साल यहां हनुमान जयंती समेत अन्य सनातन पर्व आस्था के साथ आयोजित किए जाते हैं साथ ही सवा लाख सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का अनुष्ठान भी किया जाता है।

इस अनुष्ठान का समापन मंदिर के स्थापना दिवस पर 17 मई को पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। इसके निमित्त निशान यात्रा निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन समिति एवं मंदिर से जुड़े अशोक गोयल ने बताया कि मंदिर परिसर में हनुमानजी का चित्र स्थापित कर अखंड ज्योति स्थापित की गई है। यहां मंदिर से जुड़े पुजारी, नियमित दर्शनार्थी के अलावा कोई भी श्रद्धालु हनुमान चालीसा का पाठ कर सकता है।

इस वर्ष उम्मीद है कि स्थापना दिवस तक पाठ की संख्या डेढ़ लाख के पार हो जाएगी। अनुष्ठान के पूर्ण होने पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ 1008 दीपों से आरती एवं पूर्णाहुति की जाएगी। साथ ही निशान यात्रा निकाली जाएगी और अन्य अनुष्ठान के साथ ध्वजा स्थापित की जाएगी।

अब तक मंदिर परिसर में दर्जनों श्रीमद्भागवत कथाओं के साथ श्री राम कथा, शिव महापुराण कथा आदि का आयोजन किया जा चुका है। सैकड़ों यज्ञ और हवन भी आयोजित किए जा चुके जहां जिससे यह मंदिर लोगों की आस्था के साथ सिद्ध तीर्थ क्षेत्र बन चुका है। इसी को ध्यान में रखकर यहां सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का अनुष्ठान हर साल किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भीषण गर्मी में राहत: बाबू भाई भवानजी के नेतृत्व में दादर में पेयजल वितरण।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बढ़ती गर्मी के बीच...

2006 मालेगांव ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता 2006 के मालेगांव बम धमाके मामले...

बीएमसी ने रचा इतिहास: 2025-26 में 7,610 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति कर वसूली, नया रिकॉर्ड कायम।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने...

मुंबई में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़: महिला क्रिकेटर समेत 3 गिरफ्तार, कारोबारी से 60 लाख से अधिक की वसूली।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में एक सनसनीखेज सेक्सटॉर्शन मामले...