वरिष्ठ नेता ईश्वरभाई पडिया को मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Date:

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता

उद्योगपति और वरिष्ठ नेता ईश्वरभाई हिरजीभाई पडिया को मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पडिया की नियुक्ति मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल के अध्यक्ष केतनभाई प्रफुल्लभाई शाह द्वारा हाल ही में नायलॉन हाउस, काचपाड़ा, मलाड-पश्चिम में आयोजित एक समारोह में वरिष्ठ नेता श्वेतांकभाई शाह, पूर्व नगरसेवक नानूभाई सोढ़ा और विपुलभाई शाह की उपस्थिति में की गई।

इस अवसर पर ईश्वरभाई ने केतनभाई और विपुलभाई का स्वागत किया। इस अवसर पर मह्यावंशी समाज के जेपी मेहता, जगत शुक्ला, गिरीशभाई राठौड़ उपस्थित थे। इसी तरह विपुलभाई शाह को उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

बता दें कि जब से केतन शाह गुजराती सेल के अध्यक्ष बने हैं, वे मुंबई के विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं और गुजराती समाज के वरिष्ठ नेताओं से कांग्रेस को और अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं । कार्यक्रम का सूत्र संचालन जयेश शुक्ला ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में बढ़ते जल संकट के बीच गारगाई परियोजना को मंजूरी, विपक्ष पर भाजपा नगरसेवक डॉ नीतेश सिंह का हमला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका ने शहर की बढ़ती...

उद्धव ठाकरे नहीं लड़ेंगे विधान परिषद चुनाव, शिवसेना ने अंबादास दानवे को बनाया उम्मीदवार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही...

मुंबई को स्वच्छ रखने के लिए नवाचार अपनाएं: आयुक्त अश्विनी भिडे के निर्देश।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की आयुक्त अश्विनी...