मुंबई वार्ता संवाददाता

अलिफ ओवरसीज कंसल्टेंट्स के संस्थापक और सीईओ असलम शेख द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी जाति और सभी धर्म के लोगों ने भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए एकसाथ मिलकर रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए और असलम शेख की इस रोजा इफ्तार पार्टी में गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली।
सभी लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और अनेकता में एकता की भावना को साकार किया, देश में अमन चैन के लिए दुआएं भी की गई। इस रोजा इफ्तार पार्टी में दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान सहित भारी संख्या में कई जानी मानी हस्तियां शिरकत की।
अलिफ ओवरसीज कंसल्टेंट्स की वरिष्ठ प्रबंधक शाहिना शेख ने रोजा इफ्तार पार्टी की कार्यक्रम में सभी का इस्तकबाल किया। इंडो अरब सोसायटी के सचिव अब्दुल मजीद, जगन्नाथ रेड्डी और सीवी वेंकट यूएस यूएसए भारत आयातकों की परिषद, बीआईए हितेश शाह वर्तमान और आने वाले अध्यक्ष, तरण आदर्श बॉलीवुड क्रिक फिल्म विश्लेषक, फिरोजा सुरेश पहली साइकिल मेयर मुंबई शालिनी देव छात्र सलाहकार, हिमांशु देव छात्र सलाहकार भी मौजूद थे।


